BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजरायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

कुई-कुकदुर में सीएम विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार में जमीनी हकीकत परखी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। “सुशासन तिहार” के तीसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुई-कुकदुर में अचानक हेलीकॉप्टर लैंड कर प्रशासनिक अमले में हलचल मचा दी। इस अप्रत्याशित दौरे का उद्देश्य योजनाओं की जमीनी स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर लाभ की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिवार से सीधे चर्चा कर यह जाना कि शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर और पूर्ण रूप से मिल रहा है या नहीं। इसके बाद कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से खुलकर संवाद किया।

सीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यवस्था की वास्तविक स्थिति समझना और सुधार सुनिश्चित करना है।

अचानक हुए इस दौरे को प्रशासनिक जवाबदेही तय करने और जमीनी अमल की सच्चाई परखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नेवता भोज का आयोजन किया गया।शाला प्रबंध समिति,सरपंच सहित बीईओ हुए शामिल।पौधारोपण किया गया।

Bhuvan Patel

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ — कैलाश चंद्रवंशी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, कार से भारी मात्रा में मदिरा जब्त

Bhuvan Patel

वर्षों से नकली शराब बनाने का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था आरोपी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!