BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वन विभाग में वाहन चालकों की नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश सौंपे गए

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार कवर्धा वनमंडल और कार्य आयोजना वनमंडल दुर्ग में हल्का और भारी वाहन चालकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। कवर्धा में हल्का वाहन चालक के 1 और भारी वाहन चालक के 2 पदों तथा दुर्ग में हल्का वाहन चालक के 1 पद पर सीधी भर्ती की गई है।
जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष के कर-कमलों से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा के अधीक्षक, उप वनमंडलाधिकारी पंडरिया और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
वनमंडलाधिकारी के अनुसार सभी पद अनारक्षित श्रेणी में स्वीकृत थे। चयनित अभ्यर्थियों में सनत कुमार वैष्णव (हल्का वाहन चालक, कवर्धा), विजय कुमार (भारी वाहन चालक, कवर्धा) और विमल कुमार (हल्का वाहन चालक, कार्य आयोजना दुर्ग) को नियुक्ति आदेश जारी किए गए।
नियुक्ति आदेश मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त के अनुमोदन उपरांत जारी किए गए। नियुक्ति छत्तीसगढ़ तृतीय श्रेणी (अलिपिक वर्गीय) वन सेवा भर्ती नियम 2012 के अंतर्गत की गई है। पदस्थापना वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 (₹19,500-₹62,000) पर की गई है। चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय होंगे। तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी रूप से पदभार ग्रहण कराया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लोहारीडीह मामला में कवर्धा आई पी एस विकास कुमार सस्पेंड 

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे

Bhuvan Patel

97 वर्षीय वृद्ध महिला ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाया समर्पण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!