BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पिपरिया में 22 दुकानों पर कार्रवाई, जागरूकता कार्यक्रमों से दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कबीरधाम जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता और कार्रवाई दोनों की पहल की गई। पिपरिया क्षेत्र में कोटपा 2003 की धारा 4 और 6 के उल्लंघन पर 22 दुकानों पर चालान काटे गए। दुकानदारों और आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नियमों का पालन करने समझाइश दी गई।
संत कबीर कृषि महाविद्यालय में छात्रों द्वारा तंबाकू निषेध पर मॉडल और पोस्टर बनाकर संदेश दिया गया। नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें तंबाकू सेवन से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी गई। छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रश्न पूछे और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थितजनों को तंबाकू छोड़ने की शपथ दिलाई गई।
इसके साथ ही भोरमदेव नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच भी पोस्टर प्रतियोगिता कराई जा रही है, जिसमें उन्हें चित्रों के माध्यम से तंबाकू से होने वाले नुकसान को व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन रैली

Bhuvan Patel

मोदी राज में महंगाई, टैक्स और ‘त्याग’ का उपदेश: कांग्रेस का तीखा हमला

Bhuvan Patel

चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिर0 कर पुलिस ने भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!