BP NEWS CG
कवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

शिक्षा ही असली संपत्ति: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ‘लक्ष्य’ कोचिंग में विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
“मेहनत, एकाग्रता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही मिलती है सफलता” – भावना बोहरा
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने शुक्रवार को ‘लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर’ का दौरा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन व परिश्रम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरी निष्ठा से पाने की सीख दी।
विधायक बोहरा द्वारा संचालित इस कोचिंग सेंटर का उद्देश्य उन मेधावी छात्रों को अवसर देना है, जो आर्थिक तंगी व संसाधनों की कमी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित रह जाते हैं। वर्तमान में यहां IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क मार्गदर्शन व शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
भावना बोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा,
> “लक्ष्य कोचिंग सेंटर की स्थापना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभा पीछे न रह जाए। हम चाहते हैं कि पंडरिया का हर युवा अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर अपने और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाए।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल केवल एक कोचिंग सेवा नहीं, बल्कि समाजिक समरसता, शैक्षणिक समानता और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का आंदोलन है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस अभियान से न सिर्फ विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक और मानसिक संबल प्राप्त हो रहा है।
विधायक बोहरा ने आगे कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी इस दिशा में और व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
> “हमारा संकल्प है – कोई भी युवा केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे,” उन्होंने दृढ़ता से कहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी विधायक से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और इस पहल के लिए आभार जताया। ‘लक्ष्य’ कोचिंग सेंटर आज पंडरिया क्षेत्र में एक प्रेरणादायक शैक्षणिक मॉडल बन चुका है, जो ग्रामीण भारत के लिए उम्मीद की एक नई किरण है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिक लड़की को भगाने वाला आरोपी को पुलीस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल 

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : जुनवानी मंदिर प्रांगण में 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे लिये सात फेरे

Bhuvan Patel

दस वर्षीय बालिका को शराबी युवक ने बनाया हवस का शिकार , गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!