BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

इंस्टाग्राम पर युवती का प्राइवेट फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी दी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में युवती की छवि धूमिल करने की नीयत से उसके निजी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा युवती के मना करने के बावजूद फोटो वायरल किए गए, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे पीड़िता गंभीर मानसिक तनाव में थी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 103/2026 अंतर्गत धारा 79, 351(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती को बदनाम करने की नीयत से उसके निजी फोटो इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से साझा करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को दिनांक 06.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

निखिल ठाकुर, उम्र 29 वर्ष

निवासी – सिविल लाइन, बलौदाबाजार

थाना – सिटी कोतवाली

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत — चेतावनी के बावजूद बढ़ा कदम, बन गया ‘जंगल का शिकार’!

Bhuvan Patel

पांडातराई में सट्टा का बाजार गर्म , कांग्रेस का पाड़ला भरी

Bhuvan Patel

कबीरधाम में खनिज अधिकारी नही बाबुओं के भरोसे है विभाग ,करोड़ो का नुकसान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!