कवर्धा,
राज्य सरकार द्वारा वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज कवर्धा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश और कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 253 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 116 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी जांच की गई।




