BP NEWS CG
कवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

संकल्प से सिद्धि : पंडरिया के बूचीपारा शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यशाला आयोजित, तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण के साथ हुआ शुभारंभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर पंडरिया मंडल के बूचीपारा शक्ति केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई, इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई और वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी योगेश शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 11 वर्षों में जनहित में चलाई गई योजनाओं—जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, आवास योजना, फ्री राशन वितरण, धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण और सर्जिकल स्ट्राइक—की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कल्याण सिंह , सुनील साहू (उपसरपंच), हेमकुमार राज (बूथ अध्यक्ष), विनोद धुर्वे, तुकाराम साहू, दुलीचंद साहू, चैतराम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव कॉरिडोर और चंपारण्य विकास परियोजनाएं सहित छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम खारा में 20 लाख की लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Bhuvan Patel

कार्रवाई: 21.780 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त, चखना दुकान संचालक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!