BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“रायपुर सूटकेस मर्डर: जमीन सौदे के विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, दिल्ली से वकील दंपति गिरफ्तार”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राजधानी में सनसनीखेज किशोर पैकरा हत्याकांड में दिल्ली से गिरफ्तार एडवोकेट अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को रायपुर लाया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर पैकरा व्हीलचेयर पर चलने वाला वृद्ध था, जिसे जमीन सौदे में ठगे जाने के बाद उसकी मांग पर योजनाबद्ध ढंग से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया।
हत्या की योजना और क्रियान्वयन
आरोपी दंपति ने किशोर की जमीन 50 लाख में बिकवाई, पर उसे सिर्फ 30 लाख दिए।
किशोर ने 10 लाख की मांग की तो उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर सीमेंट से पैक किया गया और स्टील ट्रंक में डालकर झाड़ियों में फेंका गया।
CCTV फुटेज से खुला राज
आरोपी ट्रंक को बिल्डिंग की लिफ्ट से ले जाते दिखे।
ट्रंक पर ‘हब्बू भाई’ की मार्किंग से दुकान तक पुलिस पहुंची।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के गेट पर ट्रंक को आल्टो कार में ले जाते दिखे आरोपी।
इन्हीं सुरागों के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तारी हुई।
वीडियो वायरल घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी ट्रंक लेकर जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब हत्या में शामिल अन्य संभावित लोगों और पूरी साजिश की परतें खोलने में जुटी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जेएनवी उड़ियाकला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भव्य आयोजन — सांसद संतोष पांडेय ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की दी प्रेरणा

Bhuvan Patel

मदिरा प्रेमियों ने कहा सरकार कमजोरी का उठा रहा है फायदा

Bhuvan Patel

क्रेश सहायिका पद के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित, 7 जुलाई अंतिम तिथि

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!