BP NEWS CG
कवर्धामुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

धमनी कुसुम प्लांट में कार्य के दौरान बड़ा हादसा: फीटर की मौत, जांच में जुटी पुलिस व प्रशासन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सारगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनी स्थित कुसुम प्लांट के फेरो डिवीजन में 29 जून 2025 की मध्य रात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्य के दौरान कूलिंग सिस्टम की जांच करते समय बारिश के कारण फिसलकर पानी में गिरने से फीटर राजेश ठाकुर (उम्र 35 वर्ष), निवासी औरंगाबाद, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथ कार्य कर रहे कर्मचारियों ने उसे तत्परता से पानी से बाहर निकालकर प्रबंधन की मदद से उपचार हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस, तहसीलदार एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) ने बचाई नन्हे मयंक की जिंदगी

Bhuvan Patel

भारत आज सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रच रहा, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से पूरा हुआ है : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

कबीरधाम के जंगलों में दिखने लगा भेड़ बकरियां , विभागीय संरक्षण की उम्मीद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!