BP NEWS CG
कवर्धापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“छत्तीसगढ़ अभाविप को मिला नया डिजिटल सेनापति: मानस मिश्रा बने सोशल मीडिया संयोजक”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छत्तीसगढ़ प्रांत में तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन माँ महामाया की नगरी अंबिकापुर में 27 से 29 जून तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्र नेतृत्व को सशक्त करने, विचारधारा के प्रसार और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने वाले इस अभ्यास वर्ग में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कवर्धा निवासी मानस मिश्रा को अभाविप छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया। वे इससे पूर्व सोशल मीडिया सहसंयोजक के रूप में कार्य कर संगठन की गतिविधियों, आंदोलनों और विचारों को डिजिटल माध्यम से व्यापक जनमानस तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं।
उनकी रणनीतिक सोच, तकनीकी दक्षता और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के आंदोलनों में उनकी सक्रियता और डिजिटल प्रबंधन सराहना के पात्र रहे हैं।
मानस मिश्रा की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया संयोजक के रूप में उनका अनुभव आने वाले समय में संगठन के डिजिटल विस्तार को एक नई दिशा देगा, ऐसा विश्वास जताया जा रहा है।
छात्र संगठन को डिजिटल युग में मजबूती से स्थापित करने की दृष्टि से यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे अभाविप की विचारधारा और गतिविधियां तकनीक के सहारे और भी सशक्त रूप में सामने आएंगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी 2 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

Bhuvan Patel

वीरेन्द्र जांगड़े जिला युकां उपाध्यक्ष पद पर बहाल  सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर किया गया था निलंबित प्रदेश संगठन ने जांच में पाया कि वे झूमाझटकी की घटना में नहीं थे शामिल

Bhuvan Patel

जिला पंचायत सीईओ के पत्र को तब्ज्जो नही दे रहा है बोड़ला जनपद सीईओ फर्जी हाजरी भरने वाले को दिया जा रहा है संरक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!