BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर गणेश चन्द्रवंशी के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर चन्द्रनाहू युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज आक्रोशित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिले के पंडरिया में वन विकास निगम के अन्तर्गत डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ गणेश चन्द्रवंशी के ऊपर 23/24 सितम्बर 2024 के दरम्यानी रात ड्यूरी के दौरान लाठी डंडा एवं अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दौड़ा दौड़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। जिसको लेकर समस्त कुर्मी समाज में आक्रोश व्याप्त है, मामले को लेकर आज कवर्धा राज के युवा अध्यक्ष वीरेंद्र चन्द्रवंशी के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कड़ा आपत्ति जताते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित रूप कार्यवाही करने की मांग किया गया वहीं दो दिनों के भीतर मांग पूरी नही होने पर कुर्मी समाज द्वारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवपदस्थ एसपी राजेश अग्रवाल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं छत्तीसगढ़ युवा सर्व कुर्मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी ने इस मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ लूटपाट एवं अपहरण जैसे गंभीर धाराओं के तहत कड़ी कारवाई करने की मांग करते हुए दो दिवस के भीतर कार्रवाई नही किया गया तो समाज द्वारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया।
पुलिस को ज्ञापन सौंपने के दौरान विनोद चंद्रवंशी, कैलाश चन्द्रवंशी, दीनानाथ चन्द्रवंशी,संदीप चन्द्रवंशी, बद्री चन्द्रवंशी, डॉक्टर आदित्य चन्द्रवंशी, अनिल चन्द्रवंशी, उत्तम चन्द्रवंशी, अजय चन्द्रवंशी, दिलीप चन्द्रवंशी, उत्तम चन्द्रवंशी, रमन चन्द्रवंशी, आशीष चन्द्रवंशी, शिवेंद्र चन्द्रवंशी एवं सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी उपस्थित रहे।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक की सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा 22 मई से 2 जुलाई 2023 तक

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री विष्णु  साय ने संत पवन दीवान को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

Bhuvan Patel

विजयादशमी हमें अहंकार त्यागकर सेवा और भाईचारे का संदेश देती है : विधायक भावना बोहरा”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!