BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता रद्द, चार अन्य स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कलेक्टरके निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर झीपन स्थित स्व. डी. आर. वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सुहेला की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई विद्यालय में संसाधनों की कमी और नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर प्रकरण के मद्देनजर की गई।
बलौदा बाजार जिला अंतर्गत शांति देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुहेला में 9 जून को 6 सदस्यीय समिति द्वारा जांच की गई थी। रिपोर्ट में विद्यालय संचालन में भारी अनियमितताएं पाई गईं। आरोपी शैलेष वर्मा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। संचालक व प्राचार्य को परिसर से एक सप्ताह में आवास हटाने तथा 15 दिन में न्यूनतम अर्हताधारी शिक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा, शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल सुहेला, शांति देवी स्कूल रावन, शांति देवी स्कूल दतान में भी संसाधनों व मापदंडों की कमी पाए जाने पर निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर इन स्कूलों की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एल.एल.बी. के बाद एल.एल.एम. में टॉपर बनी शहर की दोनों प्रतिभाशाली बहने

Bhuvan Patel

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुड़दंग, नशेड़ी युवक गिरफ्तार – जेल दाखिल

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री आवास योजना की आड़ में ‘कॉमर्शियल ठगी’!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!