BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कल पंडरिया में बेटियों को बड़ी सौगात – मुफ्त बस सेवा, विकास कार्यों का लोकार्पण और महिला सम्मान समारोह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
पंडरिया की बेटियों के लिए खुशखबरी है! अब उन्हें कॉलेज जाने के लिए मुफ्त बस सेवा मिलेगी। 6 जुलाई रविवार को सुबह 12:40 बजे, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पंडरिया आएंगे और यहां 5 नई निःशुल्क बस सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय भी शामिल होंगे।
मुख्य कार्यक्रम
महतारी अलंकरण सम्मान समारोह – क्षेत्र की प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान
विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
कॉलेज छात्राओं के लिए 5 मुफ्त बसों की शुरुआत
बेटियों के लिए मुफ्त बस सेवा
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने चुनाव में बेटियों को कॉलेज लाने-ले जाने के लिए मुफ्त बस देने का वादा किया था। पहले से 3 बसें चल रही हैं, अब 5 और जोड़ी जा रही हैं। इससे पिपरिया, पंडरिया, पांडातराई, कवर्धा और सहसपुर लोहारा के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं लाभ लेंगी। छात्राएं “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” में जाकर फॉर्म भर सकती हैं और पंजीयन करवा सकती हैं।
बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
भावना बोहरा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 1000 से ज्यादा बेटियां इस सेवा से जुड़ें और बिना किसी डर या परेशानी के कॉलेज जाकर पढ़ाई करें। इससे परिवारों को भी राहत मिलेगी, जो अब अपनी बेटियों को सुरक्षित कॉलेज भेज सकेंगे।
विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष इस मौके पर सड़क, भवन और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा, शिक्षा, खेल, जागरूकता और सेवा क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को महतारी अलंकरण सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।
पंडरिया नगर में खुशी का माहौल
मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय पहली बार पंडरिया आ रहे हैं। पूरे नगर में तैयारियां चल रही हैं। बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल के पांच सौ आदिवासी परिवारों में हुआ भंडारा व सामग्री वितरण सेवा योग वेदांत सेवा समिति द्वारा आदिवासियों में हुआ भंडारा व जीवनोपयोगी सामग्री वितरण सेवा

Bhuvan Patel

उचित मूल्य की दुकानों में चावल की स्टॉक कम , कब होगी जिम्मेदारों से वसूली

Bhuvan Patel

कवर्धा में बनने जा रही नालंदा लाइब्रेरी, 4.37 करोड़ की स्वीकृति – कलेक्टर ने स्थल का किया निरीक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!