BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया को मिला विकास का महापैकेज: मुख्यमंत्री ने 72 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया वर्चुअल लोकार्पण, छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसें समर्पित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधानसभा के लिए की कई बड़ी घोषणाएं, विधायक भावना बोहरा की पहल पर बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान
कवर्धा 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को खराब मौसम के चलते वर्चुअल माध्यम से पंडरिया विधानसभा को 72 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु 5 निःशुल्क बसों का लोकार्पण भी किया गया।
सभा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री साय ने विधायक भावना बोहरा की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सराहते हुए उन्हें “नारी शक्ति की प्रेरणा” बात कही।
मुख्यमंत्री ने की पंडरिया के लिए बड़ी घोषणाएं:
वर्चुअल माध्यम से पंडरिया विधानसभा को सौंपे गए नए विकास कार्यों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:
नालंदा परिसर एवं 250 सीट का ऑडिटोरियम पंडरिया में स्थापित किया जाएगा।
नगर पालिका के नवीन भवन एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।
बिसेसरा नाला से हरिनाला तक 2 किलोमीटर सड़क का फोरलेन चौड़ीकरण किया जाएगा।
कुण्डा में नवीन महाविद्यालय भवन एवं अस्पताल विस्तार की स्वीकृति दी गई।
रणवीरपुर को उपतहसील का दर्जा मिलेगा।
बिरेन्द्र नगर में नए महाविद्यालय की स्थापना अगले शैक्षणिक सत्र से होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सभी सौगातें पंडरिया विधायक भावना बोहरा के दृढ़ प्रयासों और जनता की मांग के अनुरूप दी गई हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार पंडरिया को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है।”
“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान को मिला जमीनी विस्तार
विधायक भावना बोहरा द्वारा छात्राओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित निःशुल्क बस सेवा की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:यह केवल परिवहन सेवा नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों का सारथी है। हमारा लक्ष्य है कि 1000 छात्राएं इस सेवा से लाभान्वित हों।”इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक 8 निःशुल्क एम्बुलेंस, मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, जनसेवा केंद्र, तथा लक्ष्य कोचिंग सेंटर जैसे अनेक सेवा कार्य संचालित हो रहे हैं।
भावना दीदी की गारंटी” बनी जनविश्वास की मिसाल: डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, “आज पंडरिया की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत एक ऐतिहासिक पहल है। भावना बोहरा की मेहनत, सक्रियता और समर्पण ने उन्हें ‘उत्कृष्ट विधायक’ बनाया है।”
“महिलाओं को समर्पित महतारी सम्मान अलंकरण”
कार्यक्रम में महतारी सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन कर आदिवासी महिला प्रतिनिधियों, टॉपर छात्राओं, खिलाड़ियों और महिला स्व-सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से भेंट करने वाली बैगा महिलाएं विशेष आकर्षण रहीं।
भारी बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब
मूसलधार बारिश के बावजूद 15,000 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराई। जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह आयोजन की सफलता का प्रतीक बना।
कार्यक्रम के समापन पर भावना बोहरा ने कहा, “हमारा लक्ष्य पंडरिया को छत्तीसगढ़ की सबसे समृद्ध और सुविधा सम्पन्न विधानसभा बनाना है। 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, और कई प्रगति पर हैं। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हर कार्य को पूरा किया जाएगा।”
मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जहां पंडरिया को अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की दृष्टि से नई दिशा मिली है, वहीं विधायक भावना बोहरा की सक्रियता ने उन्हें एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। यह आयोजन न केवल विकास का पर्व था, बल्कि “बेटी शिक्षा-सशक्तिकरण” की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी सिद्ध हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम जिले में बने सामुदायिक शौचालय उपयोगिता के अभाव में हो रहे जर्जर 

Bhuvan Patel

नए साल की शुरुआत के लिए कबीरधाम जिले में ही कई रमणीय स्थल

Bhuvan Patel

कौशल विकास लाइसेंस का झांसा देकर ₹2.06 लाख की ठगी — पुलिस ने आरोपी देवनाथ वर्मा को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!