BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

फ्रेशर्स पार्टी में फूहड़ता रोकने कलेक्टर ने दिए निर्देश, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की शिकायत पर कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार
नव प्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आयोजित होने वाली फ्रेशर्स पार्टियों में फूहड़ता पर अंकुश लगाने प्रशासन सक्रिय हो गया है। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, जिला बलौदाबाजार ने 25 सितंबर को उच्च शिक्षा मंत्री सहित जिला प्रशासन को पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। संगठन ने कहा कि कई महाविद्यालयों में फ्रेशर्स पार्टी के नाम पर डांस, डीजे, फिल्मी गीतों और नशे जैसी गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों के बीच फूहड़ता परोसी जा रही है, जिससे शिक्षा के मंदिर की गरिमा और विद्यार्थियों का भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

संगठन ने मांग की कि स्वागत समारोह अभिवादन और परिचय कार्यक्रम की तरह हों, जिनमें अश्लीलता और अराजकता न फैले। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सभी शासकीय महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि फ्रेशर्स पार्टी को अनुशासन और शालीनता के साथ आयोजित किया जाए।
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में शालीनता, मर्यादा और अनुशासन का पालन सुनिश्चित किया जाए और समारोह को “पार्टी” का रूप न दिया जाए।

यह कदम छात्रों के हित में उठाया गया है ताकि फ्रेशर्स पार्टी स्वागत समारोह के रूप में अपनी सकारात्मक पहचान बनाए रखे और समाज में शिक्षा के मंदिर की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राहुल गांधी का जन्मदिन पंडरिया अस्पताल में फल वितरण कर सादगी से मनाया गया

Bhuvan Patel

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपीको पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजा जेल पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

Bhuvan Patel

सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी गिरफ्तार , पंडरिया पुलिस की कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!