BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में मत्स्य पालन विभाग सवालों के घेरे में: प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम मछलियों की बिक्री, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा 
जिले का मत्स्य पालन विभाग इन दिनों कार्यशैली को लेकर लगातार सवालों के घेरे में है। कार्यालय का नियमित समय पर नहीं खुलना, विभागीय कर्मियों की लापरवाही और शराब सेवन जैसी गतिविधियों की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना विभाग की साख को चोट पहुँचा रहा है।
वर्तमान में प्रदेश में मत्स्य प्रजनन संरक्षण अवधि (Breeding Season Ban) के तहत मछलियों के शिकार एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, जो हर वर्ष 15 जून से 15 अगस्त तक प्रभावशील रहता है। इसके बावजूद जिले के स्थानीय बाजारों में अंडा वाली मछलियों की खुलेआम बिक्री देखी जा रही है। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित मांगुर (African Catfish) और बिग्रेड (Hybrid/Genetically Modified Fishes) जैसी प्रजातियों को खुलेआम पाला और बेचा जा रहा है, जो न केवल जैव विविधता के लिए खतरा है, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्परिणाम डाल सकता है।
विज्ञान एवं पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, मांगुर मछली की खेती से जलाशयों में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है और यह अन्य मछलियों की प्रजातियों को समाप्त कर देती है। साथ ही, इन मछलियों को कृत्रिम हार्मोन से तेजी से बढ़ाया जाता है, जो मानव उपभोग के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद हानिकारक है।
केंद्र सरकार के मत्स्य पालन निर्देशिका और जल जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित प्रजातियों का पालन, विक्रय और संग्रह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें 3 साल तक की सजा और जुर्माना का प्रावधान है। इसके बावजूद, कबीरधाम जिले में विभाग द्वारा अब तक एक भी सख्त कार्यवाही नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यदि शीघ्र ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो जिले की जैव विविधता और मत्स्य व्यवसाय पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“जनता की जेब पर स्मार्ट डकैती” — सुरेंद्र वर्मा का भाजपा सरकार पर करारा हमला

Bhuvan Patel

कवर्धा वन विभाग का कड़ा रुख हाईवे और जंगल में अवैध ढाबा–दुकानों पर चला शिकंजा, दो दिन में हटाने का अल्टीमेटम

Bhuvan Patel

त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगद 8000 रुपये बरामद

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!