BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य निलंबित – एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली का मामला”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती एन. जे. एक्का को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। उन पर छात्रों के प्रवेश (एडमिशन) के नाम पर ₹1500 और टाई-बेल्ट के लिए ₹300 की अवैध वसूली का गंभीर आरोप है।
शिकायत मिलने के बाद इस प्रकरण की जांच की गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
प्राचार्य श्रीमती एक्का की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय से अटैच किया गया है।
इस मामले ने बिलासपुर जिले के पामगढ़ आत्मानंद स्कूलों की साख और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित आत्मानंद स्कूलों की पहचान गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के रूप में रही है, ऐसे में वसूली जैसे प्रकरणों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि छात्रों और अभिभावकों से किसी भी प्रकार की अवैध मांग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल क्षेत्र की गर्भवती माताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Bhuvan Patel

कचहरी पारा में शिक्षा का नया अध्याय शुरू 1.94 करोड़ से बने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन का लोकार्पण

Bhuvan Patel

एक कुत्ते की कीमत: बेटे ने मां की ली जान, पत्नी भी बनी हैवानियत का शिकार”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!