BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

 “श्रावण कांवड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ बना मिसाल, अमरकंटक से कवर्धा तक सेवा और श्रद्धा का संगम”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कांवड़ियों के लिए मेडिकल से लेकर रात्रि विश्राम तक चाक-चौबंद व्यवस्था, हर कदम पर प्रशासन मुस्तैद
कवर्धा,
श्रावण माह की शुरुआत के साथ ही देशभर में कांवड़ यात्राओं का सिलसिला शुरू हो चुका है, और इस बार छत्तीसगढ़ ने एक नई मिसाल पेश की है। अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर कवर्धा जिले के बूढ़ा महादेव, भोरमदेव और डोंगरिया जैसे शिवधामों की ओर प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार और प्रशासन की तैयारियां हर स्तर पर चर्चित हो रही हैं।
श्रद्धा, सेवा और समर्पण के इस पर्व को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए अमरकंटक से लेकर कवर्धा तक के पूरे मार्ग पर ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य सेवा, जल व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
यात्रा मार्ग में वॉटरप्रूफ टेंट, प्राथमिक उपचार केंद्र, चिकित्सा दल, स्वच्छ शौचालय, और रात्रि विश्राम के सुरक्षित स्थल सुनिश्चित किए गए हैं।
प्रमुख पहलू जो बना रहे हैं यात्रा को खास:
🔹 अमरकंटक के मृत्युञ्जय आश्रम में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम और चिकित्सा की विशेष व्यवस्था।
🔹 बैनर-पोस्टर व सूचना केंद्रों के माध्यम से मार्गदर्शन की सुविधा।
🔹 लमनी, खुड़िया, पंडरिया, पोलमी, सिल्हाटी, डोंगरिया सहित पूरे रूट पर सरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों में पेयजल, विश्राम और शौचालय की व्यापक व्यवस्था।
🔹 मेडिकल टीमों की तैनाती, हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की तत्पर मौजूदगी।
🔹 यातायात व सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष दल सतर्क।
इस संपूर्ण यात्रा मार्ग को एक धार्मिक ही नहीं, सामाजिक और प्रशासनिक समन्वय का रोल मॉडल माना जा रहा है। यह पहल सिर्फ राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है।
श्रद्धालुओं के अनुसार, इस वर्ष की कांवड़ यात्रा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित नजर आ रही है। सावन की इस पवित्र यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर लंबी दूरी की पदयात्रा कर भगवान शिव को अर्पित करते हैं।
धार्मिक आस्था और प्रशासनिक दक्षता का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल बताती है कि कैसे धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित करके न सिर्फ श्रद्धालुओं की सेवा की जा सकती है, बल्कि संस्कृति, पर्यटन और सामूहिक चेतना को भी बल दिया जा सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर पलटी, 50 लोगों की हालत गंभीर, 03 की मौके पर मौत

Bhuvan Patel

50 वर्षीय पुरुष और 19 वर्षीय युवती की एक ही फंदे से लटकी मिली लाशें, इलाके में सनसनी

Bhuvan Patel

“रोजगार नहीं, रौबदार जेसीबी! बोड़ला की महली पंचायत में मनरेगा बना लूट गारंटी”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!