BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबररायपुरसिटी न्यूज़

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा (55 वर्ष), निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा, को डी.डी. नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कांकेर निवासी युवती ने 13 जुलाई को थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फेसबुक पर पहचान के बाद आरोपी ने स्वयं को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताकर उसे रायपुर बुलाया और जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार जबरन दुष्कर्म करता रहा।
युवती के मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। डी.डी. नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की है।
रायपुर पुलिस ने युवतियों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से संपर्क करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पशु प्रबंधन में लापरवाही पर पांच जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Bhuvan Patel

“डीए और एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान — 1 नवंबर से कर्मचारियों का ‘एक मंच एक मांग’ हस्ताक्षर आंदोलन”

Bhuvan Patel

वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से तरेगांव जंगल बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजानवागांव को मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!