BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

आत्मानंद स्कूल रिश्वत कांड: गरीबों से वसूली उजागर, प्राचार्य को निलंबित करने भेजा पत्र , एफआईआर की मांग तेज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रदेश के राजस्व मंत्री के विधानसभा क्षेत्र अर्जुनी स्थित आत्मानंद स्कूल में चल रहे रिश्वत के खेल का सच उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच की, जहां खबरों में उजागर वसूली का मामला सही पाया गया। जांच के बाद प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
प्राचार्य की संलिप्तता सामने आने के बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों का कहना है कि केवल निलंबन का प्रस्ताव भेजना पर्याप्त नहीं है — प्राचार्य और जनभागीदारी अध्यक्ष चित रेखा साहू दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार और ठगी की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
गौरतलब है कि समोसा बेचने वाली निर्धन मां प्रतिमा गौड़ समेत कई गरीब अभिभावकों ने रिश्वत देने की पीड़ा को सार्वजनिक किया था। प्राचार्य और जनभागीदारी अध्यक्ष पर सीटें बेचने का आरोप प्रमाणित हो चुका है, फिर भी कार्रवाई सिर्फ विभागीय स्तर पर सीमित है।
जनता का सवाल : रिश्वतखोरों पर केस कब
शिक्षा के मंदिर में मासूम बच्चों का भविष्य गिरवी रखने वालों पर पुलिस कार्रवाई कब होगी — यह सवाल अब हर गरीब अभिभावक पूछ रहा है। लोगों का कहना है कि आत्मानंद स्कूल जैसे संस्थानों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई अनिवार्य है, नहीं तो प्रदेश के गरीब बच्चों का भविष्य ऐसे ही बिकता रहेगा।
अब निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“डीए और एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान — 1 नवंबर से कर्मचारियों का ‘एक मंच एक मांग’ हस्ताक्षर आंदोलन”

Bhuvan Patel

सेवा, सुशासन और अंत्योदय की 11 वर्षों की यात्रा, भारत को दी नई दिशा: भावना बोहरा

Bhuvan Patel

भुगतान के बिना गन्ना किसानों की होली बैरंग :- नवीन जायसवाल

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!