BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

नेउर के जंगल में हिरण की संदिग्ध मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच: वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई के संकेत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
नेउर के घने जंगलों से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक नन्हे हिरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हिरण के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे वन अमला इसे शिकार या हमले का मामला मानकर जांच कर रहा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी (पंडरिया पश्चिम) ने जानकारी दी कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा। विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेउर जंगल क्षेत्र में शव मिलने के बाद घटनास्थल की घेराबंदी कर ग्रामीणों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी व्यक्ति ने प्रत्यक्ष रूप से घटना को होते नहीं देखा है और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।
वन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि हिरण की मौत मानवजनित कारणों या अवैध शिकार से जुड़ी पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संरक्षित वन्य प्राणी की हत्या को गंभीर अपराध मानते हुए दोषियों को तीन से सात वर्ष की सजा और आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है।
परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि वनों की सुरक्षा और वन्य जीव संरक्षण के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। नेउर के जंगल में हुई इस घटना ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।
फिलहाल हिरण की मौत रहस्य बनी हुई है, लेकिन वन विभाग का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम: किसानों के ट्यूबवेल से चोरी, केबल तार और नोजल हुए गायब; कबाड़ी से जुड़ सकते हैं तार

Bhuvan Patel

किसानों के चेहरे पर खुशी, सहकारिता को नई मजबूती — भोरमदेव शक्कर कारखाना ने जारी किया ₹39.84 करोड़ का भुगतान

Bhuvan Patel

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बैगा महिलाओं की मौत, जंगल में भाजी तोड़ते समय हुआ हादसा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!