BP NEWS CG
कवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

151 किमी की कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलीं विधायक भावना बोहरा, आज पंडरिया विधानसभा में होगा प्रवेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अमरकंटक से भोरमदेव तक प्रदेश की समृद्धि हेतु विधायक भावना बोहरा की ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु दे रहे साथ
पंडरिया।
प्रदेश की सुख-समृद्धि और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण की कामना के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रारंभ की गई 151 किमी लंबी कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक बनती जा रही है। अमरकंटक से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज तीसरे दिन पंडरिया विधानसभा में प्रवेश करेगी।
21 जुलाई को अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर से यात्रा आरंभ कर पहले दिन लम्हनी और दूसरे दिन वनग्राम महामाई तक की दूरी तय की गई। बाढ़ की वजह से महामाई में रात्रि विश्राम के बाद आज यात्रा खुड़िया होते हुए दुल्लापुर मार्ग से गौरकांपा पहुंचेगी, जहाँ पुनः विश्राम उपरांत मोहतरा की ओर प्रस्थान होगा।
इस यात्रा में विधायक के साथ लगभग 300 कांवड़ यात्री कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह है। जगह-जगह स्वागत की तैयारियाँ चल रही हैं।
भावना बोहरा ने बताया कि विगत 4 वर्षों से वे अमरकंटक में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क सेवा दे रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने स्वयं इस कठिन यात्रा में सहभागी बनने का निर्णय लिया। यह पहली बार है जब किसी महिला जनप्रतिनिधि द्वारा इतनी लंबी व कठिन धार्मिक यात्रा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सनातन परंपरा, सामूहिक एकता और प्रदेश की उन्नति की भावना से प्रेरित है। हर सुबह माँ नर्मदा और भोलेनाथ के जयघोष से ऊर्जा लेकर यह यात्रा आगे बढ़ रही है।
कांवड़ यात्रा का समापन भोरमदेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर किया जाएगा। भावना बोहरा ने सभी यात्रियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की आस्था और संस्कृति से जोड़ने वाला संकल्प बताया।
यह यात्रा धार्मिक आस्था, जनसंपर्क और संस्कृति संरक्षण का सशक्त उदाहरण बनती जा रही है, जिसे लेकर क्षेत्रीय जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 : बिलासपुर के अधिवक्ता शशिकांत सोनकर ने परिषद सदस्य पद हेतु किया नामांकन, अधिवक्ता हितों की मजबूती से पैरवी का संकल्प

Bhuvan Patel

पंडरिया में आईपीएल सट्टेबाजी का बढ़ता जाल, सभी वर्ग आ रहे गिरफ्त में

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जनसंपर्क, ग्राम विकास के लिए की घोषणाएं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!