BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ग्राम मर्रा के बच्चों का योग में कमाल, “अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग” में 6 गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल जीतकर राज्य स्तर पर बनाई जगह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
दुर्ग। स्वावलंबी योग एकेडमी, अमायरा पैलेस दुर्ग में रविवार को आयोजित “अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग” प्रतियोगिता में ग्राम मर्रा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने भारत माता की छवि पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर अल्का बाघमार मौजूद रहे।
मेडल विजेता खिलाड़ी:
केशव सिंह (14 वर्ष, जूनियर बालक): ट्रेडिशनल योगासना और फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग में दो गोल्ड
डिगमणि (10 वर्ष, सब-जूनियर बालिका): फॉरवर्ड बेंड और हैंड बैलेंस में दो गोल्ड
भूमिका साहू (18 वर्ष, सीनियर बालिका): फॉरवर्ड बेंड स्टैंडिंग और हैंड बैलेंस में दो गोल्ड
अंतरा साहू (10 वर्ष, सब-जूनियर बालिका): बैक बेंड स्टैंडिंग और आर्टिस्टिक सिंगल में दो सिल्वर
छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत विष्णु भारती, सचिव मेजर सिंह और युवा भारत के प्रांत कोषाध्यक्ष खिलेंद्र कुमार साहू ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक धीरेन्द्र वर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से यह उपलब्धि संभव हुई। कार्यक्रम में वर्मा के गुरु तुला राम वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नोट: यह प्रदर्शन न केवल ग्राम मर्रा बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया में प्रभु पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न

Bhuvan Patel

गोंड़ समाज सेवा समिति में 16.42 लाख का गबन, पूर्व पदाधिकारियों पर FIR समाज के चंदे और आय को निजी खातों में रखने का आरोप, ऑडिट नहीं कराए जाने पर विवाद

Bhuvan Patel

वनभूमि पर चर्च निर्माण विवाद— डीएफओ का खंडन अधूरा, वन विभाग और वन विकास निगम की दोहरी व्यवस्था से जवाबदेही पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!