बलौदाबाजार
जिले में अल्ट्रा टेक सीमेंट संयंत्र के गोद लिए गांव सकलोर में विकास की बजाय उपेक्षा की तस्वीरें सामने आ रही हैं। खराब सड़कों और बस सुविधा के अभाव से परेशान छात्राएं आखिरकार स्कूल की बजाय कलेक्ट्रेट पहुंच गईं, ताकि अपनी आवाज़ सरकार और कंपनी दोनों तक पहुंचा सकें।



