BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“एक पेड़ मां के नाम 2.0” महाअभियान की भव्य शुरुआत 25 जुलाई से — कबीरधाम में लगेंगे 5.47 लाख पौधे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहेंगे शामिल, जनभागीदारी से सजेगा हरियाली का सपना
  • बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया और सहसपुर लोहारा में विशेष लक्ष्य, 30 जुलाई तक चलेगा अभियान
  • कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सौंपे विभागीय दायित्व, नर्सरियों से होगी पौधों की आपूर्ति 

कवर्धा,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ 25 जुलाई से कबीरधाम जिले में किया जाएगा। यह अभियान 30 जुलाई तक जिले के चारों विकासखंडों—बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया और सहसपुर लोहारा—के ग्राम पंचायतों व शैक्षणिक संस्थानों में जनभागीदारी से चलाया जाएगा।

इस महाअभियान के तहत कुल 5,47,112 पौधों का रोपण किया जाएगा, जिनमें 4,67,000 पौधे पंचायत क्षेत्रों में और 80,112 पौधे शालाओं में लगाए जाएंगे। विकासखंडवार लक्ष्य तय किए गए हैं—पंडरिया में 1,67,058, बोड़ला में 1,39,600, सहसपुर लोहारा में 1,22,093 और कवर्धा में 1,18,361 पौधे रोपे जाएंगे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से इस अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान की गहन समीक्षा की है। उन्होंने इसे एक भावनात्मक और सामाजिक पहल बताते हुए आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। जिले की चिन्हांकित नर्सरियों—लालपुरकला, खुटू, मोहतराखुर्द, कुई, खाम्ही, रनजीतपुर, चंदैनी सलिहा और सहसपुर लोहारा—से पौधों की आपूर्ति की जाएगी।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया है कि हर पौधे के संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों और स्कूलों को दी जाए, ताकि यह अभियान दीर्घकालीन प्रभाव छोड़ सके।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीर जयंती 22 जून के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

Bhuvan Patel

सभी सीईओ और बी सी को नोटिस जारी करने के निर्देश ,प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के निर्माण में प्रगति नहीं

Bhuvan Patel

बिलासपुर में जमीन घोटाले की फाइल ‘गायब’, 4 माह से SDO का अभिमत लंबित—अपराधियों को संरक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!