BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

व्यापम की परीक्षा में नकल पर लगाम: हल्के कपड़े, चप्पल और बिना गैजेट्स ही मिलेगा प्रवेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा में नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर हाईटेक इंतजाम किए गए हैं।
जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5279 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। मुख्य द्वार सुबह 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी।
व्यापम के नियमों के अनुसार:
  • अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े और चप्पल पहनने की अनुमति होगी।
  • किसी भी प्रकार के संचार उपकरण, स्मार्ट घड़ी, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी आदि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
  • धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान में आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पूर्व आकर अतिरिक्त जांच से गुजरना होगा।
  • कान में आभूषण पहनना भी वर्जित रहेगा।
परीक्षा केंद्रों में BEL द्वारा जैमर लगाए जाएंगे, हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और मैनुअल फ्रिस्किंग की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक केंद्र में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी के साथ दीवार घड़ी भी अनिवार्य होगी।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे सभी नियमों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में पंडरिया में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक भावना बोहरा ने किया नेतृत्व

Bhuvan Patel

अंतर्राज्यीय पशु तस्कर फरार, 19 नग मवेशी से भरे वाहन बरामद

Bhuvan Patel

स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार की ओर– पिपरिया में अभियान का शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!