BP NEWS CG
कवर्धापंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में कसौधन महिला गुप्ता समाज द्वारा सात दिवसीय शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
श्रावण मास में गूंजे शिव महापुराण के अमृतमय स्वर
पंडरिया, 
श्रावण मास की पावन बेला में कसौधन महिला गुप्ता समाज पंडरिया ने भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत एक विशेष आयोजन किया है। नगर के गुप्ता सामाजिक भवन में दिनांक 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक श्री शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन कथा का वाचन पं. संतोष शर्मा आचार्य जी के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से सायं 7:00 बजे तक किया जा रहा है। कथा स्थल पर शिवभक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। भक्तगण भोलेनाथ की महिमा, सृष्टि की उत्पत्ति, शिव विवाह, दक्ष यज्ञ, शिव-शक्ति तत्व एवं भूतभावन शिव की लीलाओं को सुनकर भावविभोर हो रहे हैं।
गुप्ता समाज की महिला इकाई द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना एवं क्रियान्वयन कर धार्मिक और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। श्रद्धालुजनों के लिए कथा स्थल पर व्यवस्थित बैठक, जलपान तथा भक्ति संगीत की विशेष व्यवस्था की गई है।
समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है, बल्कि समाज में धार्मिक एकता और संस्कृति संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल बनकर सामने आया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही

Bhuvan Patel

अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bhuvan Patel

महज दो घंटे में 223 चालान, पुलिस का सख्त एक्शन मोड!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!