BP NEWS CG
बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, में 5123 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए बनाए गए 21 परीक्षा केंद्रों में कुल 5123 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1247 अनुपस्थित रहे। परीक्षा एक ही पाली में प्रातः 11:00 से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित हुई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार सोनकर ने बताया कि कुल 6370 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। सभी केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, महिला परीक्षार्थियों की जांच हेतु महिला स्टाफ की विशेष तैनाती की गई थी। उड़नदस्ता दलों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया और कहीं भी अनुचित साधनों के उपयोग की कोई घटना सामने नहीं आई।
परीक्षा का संचालन जिले में पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ संपन्न हुआ, जिससे प्रशासनिक तैयारियों की सराहना हो रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पहली बरसात में  उखाड़   गया 5 लाख का सीसी रोड — जिला खनिज न्यास मद की राशि का दुरुपयोग, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

Bhuvan Patel

तेज आवाज में डी जे बजाने वाले की खैर नहीं ,दस हजार का हुआ अर्थ दंड 

Bhuvan Patel

भलपहरी के ग्रामीणों को कब मिलेगा न्याय, अब आंदोलन की चेतावनी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!