BP NEWS CG
बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

त्योहारी सीजन में मिठाइयों पर कसी निगरानी: भाटापारा की 4 दुकानों को नोटिस, 2 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
त्योहारी सीजन में मिठाइयों पर कसी निगरानी: भाटापारा की 4 दुकानों को नोटिस, 2 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए
 त्योहारी मौसम में मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।  के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को भाटापारा क्षेत्र में खाद्य सामग्रियों की सघन जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम ने कुल 10 होटल, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 4 संस्थानों में साफ-सफाई की घोर कमी, खाद्य पदार्थों के अनुचित व अस्वच्छ हैंडलिंग पाई गई, जिस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 5 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की सहायता से मौके पर ही 51 प्रकार के खाद्य एवं मिठाई नमूनों की जांच की गई। इनमें से 49 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि 2 नमूने — बालूशाही एवं गुलगुला भजिया — अवमानक पाए जाने पर तत्काल नष्ट किए गए।
प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा से समझौता करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा ताकि आमजन को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

व्यवस्था में सुधार नहीं, पुराने अस्पताल के सामने कचरा ढेर से लोग बेहाल

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा गुरुघासीदास जयंती में हुई शामिल , बाबा जी दिए संदेश को अमल करने की अपील 

Bhuvan Patel

शक्कर कारखाना के शेयरधारी गन्ना उत्पादक किसानों को 50 किलो शक्कर देने के निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!