BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

हाई प्रोफाइल जिले के पीएमश्री आत्मानंद स्कूल पोड़ी में किताबों का अभाव, तिमाही परीक्षा बिना पुस्तकों के — राष्ट्रीय सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर से की शिकायत”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । जिले के प्रतिष्ठित युवा सामाजिक कार्यकर्ता भाई चंद्रकांत यादव, जिन्हें अब तक दो बार राष्ट्रीय और एक बार राज्य स्तर का सम्मान मिल चुका है, ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर बताया कि पीएमश्री स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पोड़ी में बच्चों को अब तक किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह समस्या किसी सामान्य क्षेत्र की नहीं, बल्कि उस हाई प्रोफाइल जिले की है, जहां से लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह, वर्तमान सांसद संतोष पांडे, और इस समय राज्य के उप मुख्यमंत्री तक का प्रतिनिधित्व रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के विद्यालय में ही बच्चों का भविष्य अधर में लटकना गहरी चिंता का विषय है।
सामाजिक कार्यकर्ता यादव ने कहा कि विद्यालय में तिमाही परीक्षा शुरू हो चुकी है, मगर बच्चों के हाथों में अब तक किताबें नहीं पहुँची हैं। उन्होंने इसे बेबसी की स्थिति बताते हुए कहा – “जैसे किसी भूखे को न थाली दी जाए और न भोजन, फिर भी कह दिया जाए कि उसका पेट भर गया है, वैसी ही स्थिति बच्चों के साथ हो रही है।”
उन्होंने चेतावनी दी कि इस लापरवाही से न केवल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि आने वाले समय में उनके भविष्य पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है। “बच्चे ही राष्ट्र निर्माता होते हैं, और यदि उन्हें शिक्षा का आधार ही नहीं मिलेगा तो राष्ट्र का भविष्य किस दिशा में जाएगा?”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ खो-खो लीग का कवर्धा में आगाज़

Bhuvan Patel

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में पंडरिया में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक भावना बोहरा ने किया नेतृत्व

Bhuvan Patel

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भगवा झंडा दिखा कर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पद यात्रा का शुभारंभ किया और भगवा ध्वज लेकर पदयात्र में शामिल हुए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!