BP NEWS CG
कवर्धापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में बढ़ाया कदम, पंडरिया ब्लॉक में मण्डल और सेक्टर प्रभारियों का हुआ चयन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूती देने और विस्तार की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। इसी कड़ी में पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया की शुरुआत की गई, जिसके तहत जोन अध्यक्षों को अब मण्डल अध्यक्ष के रूप में नई पहचान दी गई है। साथ ही, सेक्टर प्रभारियों का भी नवीन चयन प्रारंभ हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पंडरिया ब्लॉक के लिए विनोद चन्द्रवंशी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी सिलसिले में बुधवार को नगर के गुप्ता धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांडातराई जोन के लगभग सात ग्रामों के आठ बूथों एवं नगर पंचायत पांडातराई के छह बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने बूथवार कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सर्वसम्मति से चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। इसमें वर्तमान जोन अध्यक्ष आशीष दास गुप्ता (पिता: चेतन दास गुप्ता) को उनके संतोषजनक कार्यों के आधार पर पुनः मण्डल अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए रुपेश चंद्रवंशी और शहरी क्षेत्र पांडातराई के लिए आशीष गुप्ता (पिता: हनुमान दास) को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। चयन के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल दिखाई दिया और सभी ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ज़ोरदार नारेबाज़ी की।
यह आयोजन संगठनात्मक एकता और भविष्य की रणनीति के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

घोटाला : हरियर छत्तीसगढ़ कोष से रोपित पौधा सुखा , जांच की आवश्यकता 

Bhuvan Patel

कवर्धा शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 17 अप्रैल से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख़्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

अनिमेष इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर सवाल: चिमनी से निकलते धुएं ने पेड़-पौधों को भी किया काला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!