BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर, 5 अगस्त तक करें आवेदन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पंजीकृत श्रमिक “श्रम मेव जयते” पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केंद्र और लोक सेवा केंद्रों से भी आवेदन किया जा सकता है।
कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने श्रमिक परिवारों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। सचिव श्री गिरीश राम टेके ने बताया कि योजना से जुड़ी जानकारी के लिए श्रम कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।
योजना का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

तीसरी पत्नी की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप: पति पर हत्या का आरोप, थाने का घेराव

Bhuvan Patel

5 अगस्त 2024 कुकदुर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी निःशुल्क उपचार

Bhuvan Patel

वन विभाग कवर्धा की कार्रवाई – अवैध चराई पर जुर्माना, ₹6,840 वसूला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!