BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

“फौजियों को राखी भेजकर मानवीय संवेदना का परिचय — मलाइका सिंह राजपूत की पहल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो, जिला कबीरधाम की जिला अध्यक्ष मलाइका सिंह राजपूत ने रक्षाबंधन के अवसर पर देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के लिए मानवीय संवेदना का एक मार्मिक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी फौजी भाइयों को राखी भेजने का निर्णय लिया, ताकि वे अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे वीर सैनिकों को स्नेह और सम्मान का अहसास हो।
इस पहल के तहत मलाइका सिंह राजपूत ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी निकेता मैडम को राखी सौंपने का प्रयास किया, ताकि शासन के माध्यम से इन्हें सैनिकों तक पहुंचाया जा सके, किंतु उन्होंने राखी लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया और कहा कि आप स्वयं ही इसे भेज सकती हैं। इसके बाद मलाइका सिंह ने स्वयं राखियों को जवानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गीता शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सैनिकों के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करना था, जो दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं।
मलाइका सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि उनकी टीम पूर्व में भी कई मानवाधिकार और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही है। टीम ने बैगा आदिवासी परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए छात्रावासों में प्रवेश दिलवाया, महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान किया गया, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों की सेवा की गई।
उन्होंने कहा कि ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और मानव अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जर्जर सड़कों पर आवाज़ उठाना पड़ा भारी: कांग्रेस विधायक समेत 12 जनप्रतिनिधियों पर FIR, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल का भी आरोप

Bhuvan Patel

बाल संप्रेषण गृह में संवेदनहीनता: अधिकारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Bhuvan Patel

शिक्षा और पोषण से वंचित कौहापानी: विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों का भविष्य अधर में”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!