BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

स्थानीय उत्पाद, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मीना बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आकांक्षा हाट मेला 2 से 5 अगस्त तक कवर्धा में
कवर्धा,
नीति आयोग की आकांक्षी विकासखंड योजना अंतर्गत संपूर्णता अभियान के तहत 2 से 5 अगस्त तक कवर्धा के आचार्य पंथ हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन, इनडोर स्टेडियम, पीजी कॉलेज ग्राउंड में आकांक्षा हाट मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में स्थानीय उत्पाद, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मीना बाजार, खेलकूद, और विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरूकता गतिविधियाँ, और योजना क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समारोह भी होगा।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि आकांक्षा हाट स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने और शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का उत्कृष्ट अवसर है। बोड़ला विकासखंड में संचालित योजनाओं की सफलता को इस मंच के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हाट मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुएं प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यानिकी सहित अनेक विभागों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष संपूर्णता अभियान के तहत कबीरधाम जिले को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था। इसी कड़ी में राज्य शासन के निर्देश पर यह मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कलाकारों और निजी संस्थाओं की भी सक्रिय भागीदारी प्रस्तावित है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना

Bhuvan Patel

देश में जल संरक्षण की नई मिसाल बना बलौदाबाजार — जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार 1.0 से सम्मानित, कलेक्टर दीपक सोनी ने केंद्रीय मंत्री से ग्रहण किया 1 करोड़ का राष्ट्रीय सम्मान”

Bhuvan Patel

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!