BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कलेक्टर ने खुद की जांच, दीवार से उखड़ा प्लास्टर, निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही उजागर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृत करोड़ों की लागत वाले निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही और गुणवत्ता में भारी कमी उजागर हुई है। सहसपुर लोहारा के ग्राम मोतिमपुर में कृषि उपज मंडी बोर्ड से स्वीकृत भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खुद मौके पर जांच की, जिसमें दीवार का प्लास्टर मामूली रॉड से ही उखड़ गया।
निरीक्षण के दौरान सामने आई इस बड़ी चूक पर कलेक्टर ने तकनीकी अमले को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
28 कार्य पूरे, 35 अधूरे, 8 अब तक शुरू ही नहीं
कलेक्टर को दी गई जानकारी के अनुसार, मंडी बोर्ड द्वारा 4.58 करोड़ रुपये की लागत से 63 निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 28 पूर्ण और 35 कार्य अब भी अधूरे हैं। चिंता की बात यह है कि 8 कार्य अब तक प्रारंभ भी नहीं हुए हैं, जबकि 2 कार्यों का कार्यादेश तक जारी नहीं हुआ है।
निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट में कई कार्य सिर्फ फाउंडेशन या लेआउट स्तर पर हैं, जबकि कुछ पर स्लैब या लिंटल स्तर तक ही काम हुआ है।
निगरानी तंत्र फेल, फील्ड स्तर पर जवाबदेही कमजोर
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि स्थानीय अधिकारियों की मॉनिटरिंग बेहद कमजोर रही है। कलेक्टर ने एसडीएम और जनपद सीईओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नियमित निरीक्षण करें और कार्यों को तय समय में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराएं।
किसानों ने भी बताई परेशानियां
मोतिमपुर दौरे के दौरान कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्र के किसानों से बातचीत की, जहां खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। किसानों ने मौसमी असंतुलन और समय पर सहायता न मिलने की बात कही, जिस पर प्रशासन ने आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक का ढीला अमल किसानों की चिंता बढ़ा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

समाज की नसीहत बनी सज़ा: रायपुर में डॉक्टर पर हमला, प्रेमी युगल ने टोके जाने पर बरसाए पत्थर और लात-घूंसे

Bhuvan Patel

नियमों की सड़क पर दरारें: बलौदा बाजार के झोका में 100 सीसी रोड फेल—गुणवत्ता के साथ ‘नागरिक सूचना पटल’ भी गायब, विकास आयुक्त के आदेशों की खुली अवहेलना”

Bhuvan Patel

अवैध करणी कृपा उद्योग के विरुद्ध किसानों का बड़ा आंदोलन, प्रदेशभर में सैकड़ों शिकायतें दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!