BP NEWS CG
समाचारसिटी न्यूज़

किसान से 11.80 लाख की नकदी लूट, तीन बाइक सवार लुटेरे फरार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने एक किसान से दिनदहाड़े 11 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। किसान गिरीश देवांगन यह रकम बैंक में जमा करने के लिए निकला था, लेकिन पहले से ताक में बैठे लुटेरों ने उसका पीछा कर रास्ते में ही रोक लिया और बैग लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही  जांजगीर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और साइबर ट्रेसिंग के जरिए आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास जारी है। जिले में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश तेज़ कर दी गई है।
इस दुस्साहसी वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बुढ़ा महादेव की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि की कामना

Bhuvan Patel

कुंडा–महली मार्ग पर अवैध खनन और ईंट भट्ठों का जाल शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन, ग्राम पंचायतों ने खोला मोर्चा

Bhuvan Patel

सूना मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!