पंडरिया,
बेटियों की उच्च शिक्षा के सपनों को पंख देने और उनके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज से 8 निःशुल्क बस सेवाओं का संचालन प्रारंभ किया। इन बसों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लगभग 1000 महाविद्यालयीन छात्राओं को कवर्धा, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पंडरिया एवं पांडातराई महाविद्यालय तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
10 अगस्त को विधायक बोहरा ने सभी बसों की पूजा-अर्चना कर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी थीं। पूर्व में 3 निःशुल्क बसों का संचालन हो रहा था, जिन्हें विस्तार देकर अब कुल 8 बसें सेवाएं दे रही हैं। यह पहल उन छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी, जो अब तक आवागमन की कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं।



