BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नाबालिग छात्रों के बीच विवाद, पुलिस ने मौके पर किया हस्तक्षेप

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुरानी रंजिश और नशे की लत के कारण बढ़ा तनाव, अफवाहों से बचने की अपील
जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के दौरान एक अप्रिय स्थिति उस समय उत्पन्न हो गई जब कुछ नाबालिग छात्र आपस में उलझ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर बैठे कुछ छात्र आपसी कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे।
मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया, छात्रों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित कर दिया। पूछताछ में एक छात्र ने बताया कि वे सभी स्वामी करपात्री स्कूल, कवर्धा के 9वीं कक्षा के छात्र हैं और उनके बीच पहले से पुराना विवाद चल रहा है। साथ ही, कुछ छात्रों में नशे की लत होने के कारण व्यवहार में असामान्यता रहती है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय एक छात्र सूखे नशे के प्रभाव में था।
विवाद की शुरुआत कार्यक्रम के दौरान सामने की पंक्ति में बैठने को लेकर हुई, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। हालांकि, इस झगड़े में किसी को कोई चोट नहीं आई। सभी छात्र नाबालिग होने के कारण पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समझाइश दी और उन्हें छोड़ दिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला नाबालिगों का आपसी विवाद है और इसे सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और केवल प्रमाणित एवं सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जनपद पंचायत पंडरिया के क्षेत्र क्रमांक 20 बोड़तरा से रवि चंद्राकर ने भरा नामांकन 

Bhuvan Patel

125 दिन रोजगार, 7 दिन में भुगतान: ग्राम सभाओं से ग्रामीणों तक पहुँचा ‘विकसित भारत जी राम जी’

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अंबेडकर चौक में भव्य स्वागत, सतनामी समाज ने लड्डू से तौलकर किया सम्मान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!