BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

दुर्गम आदिवासी अंचल छूही में आज़ादी का अभूतपूर्व जश्न, संस्कृति और देशभक्ति का संगम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
दुर्गम पहाड़ी आदिवासी क्षेत्र के ग्राम छूही में 15 अगस्त का जश्न अद्वितीय अंदाज में मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा गांव गुंजा दिया। ग्राम पंचायत भवन में हुए मुख्य समारोह में सरपंच श्रीमती रजवंतीन धुर्वे ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नाटिकाएं और कर्मा, सुवा, ददरिया जैसे छत्तीसगढ़ी लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को भावनाओं और गर्व से भर दिया। प्रधानपाठक श्री मिट्ठू लाल साहू ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विधाओं में निपुण कर शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों पर संदेश देने वाली प्रस्तुतियां तैयार करवाईं, जो विशेष आकर्षण रहीं।
मंडल अध्यक्ष श्री मोहन धुर्वे ने कहा, “गांव की तरक्की ही राष्ट्र की तरक्की है। हमें अपने गांव को स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प लेना होगा।” कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री अश्वन मरकाम, सरपंच श्रीमती रजवंतीन धुर्वे, ग्राम पटेल श्री अमर सिंह धुर्वे, प्रधानपाठक श्री मिट्ठू लाल साहू और ग्रामोदय के कार्यकारी निदेशक श्री चंद्रकांत यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह आयोजन वनांचल की एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय भावना का जीवंत उदाहरण बना। दुर्गम क्षेत्र में भी आज़ादी का यह जश्न वर्षों तक ग्रामीणों की स्मृतियों में अमिट रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में जल जीवन मिशन बना ‘जी का जंजाल’, पाइपलाइन टूटी, टंकी शोपीस बनी – ग्रामीण बेहाल”

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री के गढ़ में सियासी भूचाल: 25 में से 23 सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ ठोका अविश्वास प्रस्ताव

Bhuvan Patel

अनुभवी टीम के साथ दुर्ग शहर का होगा विकास -उपमुख्यमंत्री

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!