BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में कामठी मंदिर विवाद पर बवाल, हाईवे जाम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी और पूजा-अर्चना की अनुमति की मांग
कवर्धा। जिले में कामठी मंदिर को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर उग्र हो गया है। पंडरिया क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग एकजुट होकर कवर्धा–बिलासपुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर बैठे। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई और यातायात घंटों बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार कामठी मंदिर परिसर में भगवान शिव, बजरंगबली, राधा-कृष्ण सहित कई देवी-देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित हैं। पिछले कई वर्षों से मंदिर परिसर को लेकर दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी है। इसी विवाद के चलते समय-समय पर इलाके की कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती रही है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बीते दिनों बजरंगबली की मूर्ति खंडित कर दी गई, जिसके आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, मंदिर में सभी भक्तों के लिए स्वतंत्र प्रवेश और नियमित पूजा-अर्चना की अनुमति देने की मांग की।

हाइवे पर चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि देर शाम तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कामठी मंदिर विवाद बार-बार भड़कने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ता है। यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस पहल नहीं की तो आने वाले दिनों में यह मामला और गंभीर रूप ले सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

PLGA डिप्टी कमांडर ढेर: बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना मारा गया

Bhuvan Patel

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही की भारी कीमत — प्रधानपाठक सहित तीन शिक्षक निलंबित

Bhuvan Patel

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: 110 बसों की जांच, 3 अनफिट वाहन जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!