BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

कलयुगी बेटे का खौफनाक कारनामा – मां पर हंसिया से किया प्राणघातक हमला, गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 ग्राम बोहारडीह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां पर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। आरोपी बेटे धनेश्वर जोशी (उम्र 24 वर्ष) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 11 सितंबर 2025 का है। प्रार्थिया अंजनी जोशी ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खा रहे थे। इसी दौरान बड़ा बेटा धनेश्वर जोशी घर आया। उसी समय छोटे बेटे हरेश जोशी ने अपने बड़े भाई से टूटा हुआ मोबाइल बनवाने को कहा। इस बात को लेकर परिवार के अन्य सदस्य भी धनेश्वर को समझाइश दे रहे थे।
समझाइश की बात आरोपी को इतनी नागवार गुजरी कि वह गुस्से में आपा खो बैठा। उसने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में रखी लोहे की हंसिया उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला के कान और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए पति बिसहत जोशी भी घायल हो गए।
घटना की सूचना पर गिधपुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 110/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी धनेश्वर जोशी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि परिवारजनों की समझाइश पर आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया।
आरोपी को 12 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खाद्य एवं औषधि से संबंधित शिकायत के लिए विभागीय हेल्पलाईन नंबर जारी विभागीय हेल्पलाईन नंबर 9340597097 है

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर जिले में विकास को मिली गति, 4 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति से शुरू होंगे 85 निर्माण कार्य 

Bhuvan Patel

देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने शुष्क अवधि घोषित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!