BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बीजेपी में बगावत पर कसा शिकंजा : गजपति साहू और प्रजेश तिवारी को कारण बताओ नोटिस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख़्ती – 7 दिन में स्पष्टीकरण नहीं तो सदस्यता पर गाज
कवर्धा।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में जनपद पंचायत सदस्य पंडरिया व जिला सोशल मीडिया प्रभारी गजपति साहू तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रजेश तिवारी को सात दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है।

नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि निर्धारित समय में दोनों नेताओं ने जवाब नहीं दिया तो उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी इस नोटिस ने जिला भाजपा में हलचल तेज़ कर दी है। स्थानीय स्तर पर यह मामला पार्टी के भीतर गुटबाज़ी और अनुशासनहीनता की ओर इशारा करता दिख रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“जनता की जेब पर स्मार्ट डकैती” — सुरेंद्र वर्मा का भाजपा सरकार पर करारा हमला

Bhuvan Patel

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के सीक्रेट चेम्बर से 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Discover Tagsen: The Ultimate Game Changer in the Printing and Packaging Industry

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!