BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

भाजपा ने पंडरिया के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रजेश तिवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस – सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्टिंग पर गाज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने संगठन विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रजेश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पार्टी का आरोप है कि तिवारी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं। भाजपा ने इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी नोटिस में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने स्पष्ट किया है कि प्रजेश तिवारी को नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, अन्यथा उनके खिलाफ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि संगठन के खिलाफ काम करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नोटिस की प्रति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और जिला अध्यक्ष भाजपा कवर्धा को भी प्रेषित की गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हिंदुत्व का मुद्दा हावी दसवा चक्र में एतिहासिक जित कि कगार पर विजय लगभग 20000 से और भावना 8600 से आगे जीत की आपर संभावना

Bhuvan Patel

125 दिन रोजगार, 7 दिन में भुगतान: ग्राम सभाओं से ग्रामीणों तक पहुँचा ‘विकसित भारत जी राम जी’

Bhuvan Patel

पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्यता के लिए किया जाने वाला पावन हलषष्ठी व्रत आज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!