BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

नकली नोट कारोबार में  मोहतरा के भीखम चंद्रवंशी गिरफ्तार – 15 जाली नोट, बाइक और मोबाइल बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी कर मोहतरा निवासी भीखम चंद्रवंशी (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 500-500 रुपए के 15 जाली नोट, एक मोटरसाइकिल (CG 07 BM 8370) और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। बरामदगी का कुल मूल्य लगभग ₹1,35,000 आंका गया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के नेतृत्व तथा डीएसपी आशीष शुक्ला और डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम की सतर्कता और समर्पण का ही परिणाम है कि नकली नोट कारोबारियों पर यह करारा प्रहार संभव हुआ।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी दशरंगपुर की टीम ने एनएच-30 पर निर्माणाधीन चौकी के सामने संदिग्ध बाइक को रोका और आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 00/25 धारा 179, 180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उड़ीसा से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप, सायबर प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान, उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, एएसआई संजीव तिवारी, प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, आरक्षक नरेंद्र चंद्रवंशी, लेखा चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, गणेश बेचेंदे एवं दीपचंद जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस कप्तान धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि जिले में नकली नोट, नशा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और संगठित अपराध जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को नकली नोट या अवैध कारोबार की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
कबीरधाम पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून का राज स्थापित करने के लिए कठोर कदम जारी रहेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मनरेगा में डबरियों का खेल: कबीरधाम में भ्रष्टाचार की गहरी डबरी

Bhuvan Patel

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

Bhuvan Patel

गांवों में निर्माण कार्यों में अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे सूचना पटल: विकास आयुक्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!