BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिकाओं ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश (अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली एवं भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) की कार्यसमिति बैठक रायपुर स्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शोभा सिंह देव ने की।

बैठक में संघ की महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, सोनिया मरावी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ,अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मध्य क्षेत्र) सुनील किरवई, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडे, प्रदेश वित्त सचिव ओमप्रकाश पाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कबीरधाम जिले की आवाज भी गूंजी
बैठक में
कबीरधाम जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता–सहायिकाओं की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार ज्ञापन और विरोध के बावजूद सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की है।
प्रमुख मुद्दे
कार्यकर्ताओं पर विभागीय कार्यों का अत्यधिक बोझ
ऑनलाइन कार्य के नाम पर 12 घंटे तक काम लेने की मजबूरी
नेटवर्क/सर्वर की समस्या होने पर भी मानदेय कटौती
मध्यप्रदेश की तर्ज पर सुविधाओं से वंचित रहना
कार्यकर्ताओं ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को मध्यप्रदेश जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”
आंदोलन की चेतावनी
कार्यसमिति ने स्पष्ट निर्णय लिया कि अगर राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर सुविधाएं तत्काल लागू नहीं की, तो 19 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय अल्टीमेटम आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर विचार न होने की स्थिति में कबीरधाम समेत पूरे छत्तीसगढ़ की कार्यकर्ता–सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर बाध्य होंगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुकेश साहू को चालीस पौवा शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा 

Bhuvan Patel

जर्जर सड़कों पर आवाज़ उठाना पड़ा भारी: कांग्रेस विधायक समेत 12 जनप्रतिनिधियों पर FIR, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल का भी आरोप

Bhuvan Patel

सतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री  प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!