BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

अवैध वृक्ष कटाई और वन भूमि पर कब्ज़ा – वन विकास निगम की त्वरित कार्रवाई, पांच आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल ने अवैध वृक्ष कटाई और संरक्षित वन भूमि पर कब्ज़े के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंडल प्रबंधक पिताम्बर साहू के निर्देशन और उप मंडल प्रबंधक दीपिका सोनवानी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने पंडरिया वन परिक्षेत्र के लिम्हईपुर बीट क्रमांक पीएफ/436 में अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मेहरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल श्रीकांत कुमार सिंह व देवसिंह भारद्वाज, क्षेत्ररक्षक दिनेश वर्मा और जसपाल सिंह मरकाम शामिल रहे। जांच में पाया गया कि ग्राम करपी के पांच व्यक्तियों—बिहारी (पिता बसउहर), धनीराम (पिता भैसवार), मोहब्बत सिंह (पिता मंसाराम), अधिरन (पिता अनुज सिंह) और नैन सिंह (पिता जगत)—सभी गोंड़ समुदाय से, ने लगभग 1.934 हेक्टेयर संरक्षित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया था।
आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33(1) क, ख, ग, ज, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 03 और संरक्षित वन अधिनियम, 1960 की धारा 3(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को 22 सितम्बर 2025 तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया।
वन विकास निगम ने स्पष्ट किया है कि वन संरक्षण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कठोर और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बोड़ला जनपद पंचायत में एंटी करप्शन ब्यूरो की चल रही बड़ी कार्यवाही 

Bhuvan Patel

हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

Bhuvan Patel

श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, तदर्थ समिति गठित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!