कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल और एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम ने यह सफलता अर्जित की।
मामला 8 सितंबर 2025 का है, जब ग्राम बैगापारा भेंड्रानवागांव निवासी रामचरण बैगा (47) ने गांव के ही शत्रुहन बैगा (42) को गांव से बाहर जाने की धमकी दी और जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में शत्रुहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थाना सिंघनपुरी जंगल में मर्ग दर्ज कर शव का पीएम कराया गया।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर हत्या की है। इसके आधार पर थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. पंजीबद्ध किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार होकर केसीजी जिले के मलैदा जंगल में छिप गया था।



