BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

नेशनल लोक अदालत में 27 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण, ₹4.82 करोड़ के वाद निपटे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में कबीरधाम जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। जिला मुख्यालय कबीरधाम और पंडरिया स्थित खंडपीठों में कुल 27,152 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनसे संबंधित ₹4,82,51,533 राशि का निपटारा हुआ।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला न्यायपालिका के न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, पक्षकार, बैंक, विद्युत विभाग और अन्य संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख उपलब्धियां
मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण : खंडपीठ क्रमांक 01 में ₹61.40 लाख की अवार्ड राशि पारित।
परिवार न्यायालय प्रकरण : खंडपीठ क्रमांक 02 में 30 वैवाहिक विवादों का निराकरण, दांपत्य संबंधों में मधुरता स्थापित।
विद्युत प्रकरण : खंडपीठ क्रमांक 03 में ₹66,87,26 की राशि की वसूली।
राजस्व न्यायालय : 20,372 प्रकरणों का निराकरण, 4,964 हितग्राहियों को ₹3,93,61,343 का वितरण।
सिविल मामले : 04 प्रकरण निपटे, राशि ₹8 लाख।
नगर पालिका जलकर विवाद : 220 प्रकरणों में ₹2,41,164 की वसूली।
बीएसएनएल : 45 प्रकरण निपटाए, ₹48,850 वसूली।
परिवार का एकीकरण
नेशनल लोक अदालत की सबसे भावुक उपलब्धियों में से एक परिवार न्यायालय का मामला रहा, जहां शराब की लत और आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे दंपत्ति को पुनः समझौते के आधार पर मिलाया गया। अब छह संतानें माता-पिता के संयुक्त स्नेह में रह पाएंगी।
आयोजन की विशेषता
इस आयोजन को यादगार बनाने जिला न्यायालय के प्रवेश द्वार पर विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जहां पक्षकार और आगंतुक यादगार तस्वीरें लेते नजर आए।
नेशनल लोक अदालत की इस भव्य सफलता में न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्ता, पैरालिगल वालंटियर्स, जिला प्रशासन, जिला पंचायत, नगर पालिका, पुलिस विभाग, बैंक और अन्य विभागों का विशेष सहयोग रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पत्नी बनी कातिल की मास्टरमाइंड, मामा और 2 सुपारी किलर संग रची खौफनाक साजिश — पति का सिर काटकर रेलवे लाइन में फेंका धड़

Bhuvan Patel

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया निरस्त

Bhuvan Patel

घुघरी रोड अटल आवास में देह व्यापार पर पुलिस का छापा, एक दलाल सहित तीन युवतियां हिरासत में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!