BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया की बेटियों को मिला नया संबल – विधायक भावना बोहरा ने शुरू की 5 और निःशुल्क बसें

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा।
पंडरिया क्षेत्र की छात्राओं के लिए एक और बड़ी सौगात लेकर आई हैं विधायक भावना बोहरा। शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से पांच अतिरिक्त निःशुल्क बस सेवाओं की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह सेवा पंडरिया महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए चलाई जाएगी, जिससे अब दूरस्थ ग्रामों की बेटियाँ भी आसानी से कॉलेज पहुंच सकेंगी।
ये बसें कॉलेज की प्रथम एवं द्वितीय पाली के अनुसार संचालित होंगी। सेवा का लाभ उठाने इच्छुक छात्राएं मोबाइल नंबर 97544 62000 एवं 97553 59004 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र में जाकर जानकारी व पंजीयन फॉर्म प्राप्त करें।
पंजीयन फॉर्म भरकर पंडरिया या रणवीरपुर स्थित विधायक जनसेवा केंद्रों में जमा किया जाना आवश्यक है। इसके पश्चात चयनित छात्राओं को बस सेवा से जुड़ी समय-सारिणी एवं संचालन की जानकारी दी जाएगी।
बस मार्ग इस प्रकार रहेगा
कापादह – बाघामुड़ा – किशुनगढ़ चौक – पेंड्रीखुर्द चौक – रमतला – सिरमाडबरी – मोहतरा – तेंदुआडीह – सोनपुरी चौक – गांधी चौक पंडरिया – पंडरिया महाविद्यालय।
भावना बोहरा का कहना है कि
“हमारी बेटियाँ शिक्षा में पीछे न रहें, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यह बस सेवा केवल एक परिवहन व्यवस्था नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला सेतु है।”
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। अभिभावकों में संतोष और छात्राओं में उत्साह का माहौल है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कांग्रेस  के पांच वर्ष का कुशासन समाप्त हुआ अब छत्तीसगढ़ में सुशासन का उदय हुआ है : विष्णु देव साय

Bhuvan Patel

आरोप : सुपरवाइजर और परियोजन अधिकारी के दबाव में दिया त्याग पत्र

Bhuvan Patel

कार्यवाही: वन भूमि से अतिक्रमण हटाया, आरोपी जेल भेजा गया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!