BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मंत्री राजवाड़े ने की सौजन्य मुलाकात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा  देवी से छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में  सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। इस दौरान मंत्री राजवाड़े से उन्होंने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के और बच्चों के लिए संचालित किए जा रहें कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, भविष्य की योजनाओं और रणनीतियों पर सार्थक चर्चा भी की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय से महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं पोषण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास हेतु लगातार कार्य हो रहे हैं। जिससे राज्य हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Related posts

संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए दिग्गज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा सहित नामांकन में शामिल हुए कई नेता सभी ने कहा मोदी जी को चुनने संतोष पांडे को प्रचंड बहुमत से जिताए

Bhuvan Patel

विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई के विभिन्न वार्ड में किया दौरा, जनता की समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Bhuvan Patel

मनमानी : जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सड़को पर गुणवत्ता दरकिनार, बैगा जनजातियों के खेत की खुदाई से बन रहा सड़क

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!